Present Indefinite Tense In Hindi

Present Indefinite Tense (Hindi to English) 

नमस्कार दोस्तों मैं आप सभी का स्वागत करता हूं indianclass.in में।

दोस्तों आज मैं आप सबको Present Indefinite Tense के बारे में बताऊंगा इसका दूसरा नाम Simple Present Tense है।

present -indefinite-tense


Present indefinite tense किसे कहते हैं या  Simple Present Tense किसे कहते हैं।

इन दोनों का मतलब एक ही होता है तो देखिए Present Indefinite Tense किसे कहते हैं।

जिस हिंदी क्रिया के अंत में ता है, ते है, ती हो,ती है इत्यादि हो उसे 

हम लोग Present Indefinite Tense कहते हैं। या Simple Present Tense कहते हैं।

अब आप कुछ उदाहरण से समझिए।

Affirmative Sentence

1. वह सुबह में पढ़ता है।

2. तुम पटना में रहते हो।

3. वे लोग मंदिर में भीख मांगते हैं।

4. रंगीला मुझसे प्यार करती है।

5. मै रंगीला को बहुत पसंद करता हूं।

6. वह रात में खाना बनाती है।

7. वे लोग दिन में यहां रहते है।

8. मैं बच्चो को अंग्रेजी पढ़ाता हूं।

9. रंगीला साईकल चलाती हैं।

10. रंगीला मुझसे रविवार को मिलती हैं।

इस तरह के सेंटेंस को Present Indefinite Tense का Affirmative वाक्य कहा जाता हैं।

Present Indefinite Tense(Hindi to English)

अब देखिए इस तरह के वाक्य को अंग्रेजी में बनाने का तरीका

 Formula :-

[Sub+v1/v5+obj]

इसी बनावट के सहारे Present Indefinite Tense के सेंटेंस को अंग्रेजी में बनाया जाता हैं।

अब यहां सोचने वाली बात यह है कि v1 का प्रयोग कहां करेंगे और v5 का प्रयोग कहां करेंगे।

V1 का प्रयोग - I, We, You, They and Plural Subject के साथ करेंगे।

V5 का प्रयोग - He, She, It, Name And Singular Subject के साथ करेंगे।

अब आप लोग सोच रहे होंगे कि v5 कैसे बनाए तो देखिए किसी भी Verb के अन्त में s/es जोड़ कर v5 बनाया जाता हैं।

s का प्रयोग - जिस Verb के अन्त में Consonant Word आबे वहा पर s लगाए।

es का प्रयोग - जिस Verb के अन्त में Vowel Word आबे वहा पर es लगाए। 

Vowel sounds पांच होते हैं - a,e,i,o,u इसी के साथ es लगाए।

तो देखिए कुछ उदाहरण।

1. वह सुबह में पढ़ता है। 

He reads in the morning.

2. तुम पटना में रहते हो। 

You live in Patna.

3. वे लोग मंदिर में भीख मांगते हैं। 

They beg in the temple.

4. रंगीला मुझसे प्यार करती है। 

Rangeela loves me.

5. मै रंगीला को बहुत पसंद करता हूं। 

I love Rangeela very much. 

6. वह रात में खाना बनाती है। 

She cooks at night.

7. वे लोग यहां रहते है। 

They live here. 

8. मैं बच्चो को अंग्रेजी पढ़ाता हूं। 

I teach English to children.

9. रंगीला साईकल चलाती हैं। 

Rangeela drives a bicycle.

10. रंगीला मुझसे रविवार को मिलती हैं। 

Rangeela meets me on Sunday. 


इसी तरह से Present Indefinite  Tense को बनाया जाता हैं।

Present Indefinite Tense (Hindi To English)

अब मैं आपको Negative Sentence बनाना बताऊंगा तो देखिए Negative Sentence कैसे बनाया जाता हैं 

तो देखिए कुछ उदाहरण।

Negative Sentence

1. बबली मुझसे बात नहीं करती है।

2. मैं बबली से प्यार नहीं करता हूं।

3 वह मुझे सुबह में नहीं उठाती हैं।

4. मैं बबली को अंग्रेजी पढ़ाता हूं।

5. वे लोग मुझे नहीं पकड़ते हैं।

6. तुम लोग उसे नहीं चिढ़ाते हो।

7. रंगीला और मुकेश संस्कृत नहीं पढ़ते है।

8. बबली चिड़ियाघर नहीं जाती है।

9. तुम लोग मंदिर में भीख नहीं मांगते हो।

10. वह सुबह में नहीं आती हैं।

इस तरह के सेंटेंस को हम लोग Present Indefinite Tense का Negative Sentence वाला वाक्य कहते हैं।

अब देखिए अंग्रेजी में बनाने का तरीका

[Sub+do/does+not+v1+obj]

अब यहां पर आप लोगों को कंफ्यूज करने वाला दो शब्द आ गए हैं। Do/does.तो घबराइए मत हम आपको इसको प्रयोग करने का तरीका बताते हैं।

Do का प्रयोग - I, We, You, They and Plural Subject के साथ करेंगे।

Does का प्रयोग - He, She, It, Name And Singular Subject के साथ करेंगे।

Present Indefinite Tense(Hindi to English)

अब आप कुछ उदाहरण से समझिए।

Negative Sentence

1. बबली मुझसे बात नहीं करती है। 

Babli does not talk to me.

2. मैं बबली से प्यार नहीं करता हूं। 

I do not love Babli.

3. वह मुझे सुबह में नहीं उठाती हैं। 

She does not arise me in the morning.

4. मैं बबली को नहीं पढ़ाता हूं। 

I do not teach babli.

5. वे लोग मुझे नहीं पकड़ते हैं। 

They do not catch me.

6. तुम लोग उसे नहीं चिढ़ाते हो। 

You do not chide him.

7. रंगीला और मुकेश संस्कृत नहीं पढ़ते है। 

Rangeela and Mukesh do not read Sanskrit.

8. बबली चिड़ियाघर नहीं जाती है। 

Babli does not go to the zoo.

9. तुम लोग मंदिर में भीख नहीं मांगते हो। 

You do not beg in the temple.

10. वह सुबह में नहीं आती हैं। 

She does not come in the morning.

इसी तरह से Present Indefinite Tense के Negative Sentence को अंग्रेजी में बनाया जाता हैं।

Present Indefinite Tense (Hindi to English)

अब मैं आप सबको Interrogative Sentence बनाना बताऊंगा तो देखिए Interrogative Sentence वाला वाक्य कैसे होते हैं।

Interrogative sentence

1. क्या आप जानते हैं ?

2. क्या वे लोग सुबह में पढ़ते हैं ?

3. क्या वह मुझसे प्यार करती है

4. क्या मैं उसे देखता हूं।

5. क्या रंगीला रात में सोती है।

6. क्या तुम उसे चिढ़ाते हो

7. क्या बबली परीक्षा की तैयारी करती हैं

8. क्या आप गाड़ी चलाते हैं

9. क्या मुकेश आप लोगों को पढ़ाते हैं

10. क्या मैं रंगीला को अंग्रेजी पढ़ाता हूं।

इसी तरह के सेंटेंस को हम लोग Present Indefinite Tense का Interrogative Sentence वाला वाक्य कहते हैं।

Present Indefinite Tense (Hindi to English)

तो देखिए इसे अंग्रेजी में बनाने का तरीका

[Do/Does+sub+v1+obj+?]

Interrogative sentence

1. क्या आप जानते हैं ? 

Do you know ?

2. क्या वे लोग सुबह में पढ़ते हैं ? 

Do they read in the morning ?

3. क्या वह मुझसे प्यार करती है ? 

Does she love me ?

4. क्या मैं उसे देखता हूं ? 

Do I see him ? 

5. क्या रंगीला रात में सोती है ? 

Does Rangeela sleep at night ?

6. क्या तुम उसे चिढ़ाते हो ? 

Do you tease her ?

7. क्या बबली परीक्षा की तैयारी करती हैं ? 

Does Babli prepare for the exam?

8. क्या आप गाड़ी चलाते हैं ? 

Do you drive?

9. क्या मुकेश आप लोगों को पढ़ाते हैं ? 

Does Mukesh teach you?

10. क्या मैं रंगीला को अंग्रेजी पढ़ाता हूं ? 

Do I teach English to Rangeela?

इसी तरह से Present Indefinite Tense के Interrogative Sentence को बनाया जाता हैं।

Present Indefinite Tense (Hindi to English)

Interrogative Negative Sentence

अब मैं आपको Present Indefinite Tense के Interrogative Negative Sentence वाला वाक्य बनाना बताऊंगा तो देखिए Interrogative Negative वाला वाक्य कैसे होते हैं।


1. क्या आप सुबह में नहीं टहलते है?

2. क्या वह मुझसे प्यार नहीं करती हैं?

3. क्या हम लोग उसे नहीं चिढ़ाते हैं?

4. क्या वह गणित नहीं बनाती हैं?

5. क्या मैं आपको नहीं पढ़ाता हूं?

6. क्या वह मन्दिर में भीख नहीं मांगती हैं?

7. क्या तुम मेरी सहायता नहीं करते हो?

8. क्या मुकेश बबली को नहीं चिढ़ाता है?

9. क्या वह मुझसे बात नहीं करती हैं?

10. क्या रंगीला अंग्रेजी नहीं बोलती हैं?

इसी तरह के सेंटेंस को हम लोग Present Indefinite Tense का Interrogative Negative Sentence वाला वाक्य कहते हैं।

तो देखिए इसे अंग्रेजी में बनाने का तरीका।

Present Indefinite Tense (Hindi to English)

[Do/Does+sub+not+v1+obj+?] 

इसी बनावट के सहारे हम लोग Present Indefinite Tense के Interrogative Negative Sentence को अंग्रेजी में बनाते हैं।

अब कुछ उदाहरण से समझिए

1. क्या आप सुबह में नहीं टहलते है?

Do you not walk in the morning?

2. क्या वह मुझसे प्यार नहीं करती हैं?

Does she not love me?

3. क्या हम लोग उसे नहीं चिढ़ाते हैं?

Do we not chide him?

4. क्या वह गणित नहीं बनाती हैं?

Does she not make maths?

5. क्या मैं आपको नहीं पढ़ाता हूं?

Do i  not teach you?

6. क्या वह मन्दिर में भीख नहीं मांगती हैं?

Does she not beg in the temple?

7. क्या तुम मेरी सहायता नहीं करते हो?

Do you not help me?

8. क्या मुकेश बबली को नहीं चिढ़ाता है?

Does Mukesh not tease Babli?

9. क्या वह मुझसे बात नहीं करती हैं?

Does she not talk to me?

10. क्या रंगीला अंग्रेजी नहीं बोलती हैं?

Does Rangeela  not speak English?

इसी तरह से हम लोग Present Indefinite Tense के Interrogative Negative Sentence को बनाते है।

Present Indefinite Tense (Hindi to English)

अब मैं आपको W/H Family वाला वाक्य बताउगा। आखिर W/H Family वाला वाक्य कैसे होते हैं। 

तो देखिए कुछ उदाहरण।

1. तुम मांस क्यों  खाते हो?

2. हम लोग कैसे तुम्हें चिढ़ाते हैं?

3. तुम अपने साहब की चापलूसी क्यों करते हो?

4. पृथ्वी क्यों सूर्य के चारों तरफ घूमती है?

5. वे लोग कैसे मेरी मदद करते हैं?

6. तुम आजकल कहां रहते हो?

7. ईश्वर कहां रहते हैं?

8. हम लोग वहां क्यों जाते हैं?

9. तुम्हारा भाई आजकल कहां रहता है?

10. रंगीला कैसे नफरत करती है?

इसी तरह के सेंटेंस को हम लोग Present Indefinite Tense का W/H Family वाला वाक्य कहते हैं।

अब देखिए इसे अंग्रेजी में बनाने का तरीका

[W/H Family+do/does+sub+v1+?]

इसी बनावट के सहारे हम लोग Present Indefinite Tense के W/h Family वाला वाक्य को अंग्रेजी में बनाते हैं।

अब कुछ उदाहरण से समझ लीजिए 

1. तुम मांस क्यों  खाते हो? 

Why do you eat meat?

2. हम लोग कैसे तुम्हें चिढ़ाते हैं?

How do we tease you?

3. तुम अपने साहब की चापलूसी क्यों करते हो?

Why do you flatter your boss?

4. पृथ्वी क्यों सूर्य के चारों तरफ घूमती है?

Why does the earth revolve around the sun?

5. वे लोग कैसे मेरी मदद करते हैं?

How do they help me?

6. तुम आजकल कहां रहते हो?

Where do you live theseday?

7. ईश्वर कहां रहते हैं?

Where does god live?

8. हम लोग वहां क्यों जाते हैं?

Why do we go there?

9. तुम्हारा भाई आजकल कहां रहता है?

Where does your brother live theseday?

10. रंगीला कैसे नफरत करती है?

How does Rangeela hate?

इसी तरह से Present Indefinite Tense का W/h Family वाला वाक्य बनाया जाता हैं।

Present Indefinite Tense (Hindi to English)

W/H Family Negative

अब मैं आप सबको Present Indefinite Tense का W/H Family Negative वाला वाक्य बनाना बताऊंगा।

तो देखिए कुछ उदाहरण।

1. तुम मछली क्यों नहीं खाते हो

2. आपका भाई आपसे प्यार क्यों नहीं करता है

3. वे लोग कैसे देश की सेवा नहीं करते हैं

4. तुम अपने भाई को क्यों नहीं चिढ़ाते हो

5. तुम कब स्कूल नहीं जाते हो 

6. रवि बांग्ला क्यों नहीं बोलता है

7. रंगीला सुबह में कहां नहीं जाती है 

8. आकाश में तारे क्यों नहीं टिमटिमाते हैं

9. घोड़ा हल क्यों नहीं जोतता है

10. तुम्हारा भाई तुम्हारी मदद कब नहीं करता है।

इस तरह के सेंटेंस को हम लोग Present Indefinite Tense का W/h Family वाला वाक्य कहते हैं।

Present Indefinite Tense (Hindi to English)

अब देखिए इसे अंग्रेजी में बनाने का तरीका।

[W/H Family+do/does+sub+not v1+?]

इसी बनावट के सहारे हम लोग Present Indefinite Tense के W/H Family Negative वाला वाक्य को बनाते हैं।

अब कुछ उदाहरण से समझ लीजिए।

W/H Family Negative

1. तुम मछली क्यों नहीं खाते हो?

Why do you not eat fish?

2. आपका भाई आपसे प्यार क्यों नहीं करता है?

Why does your brother not love you?

3. वे लोग कैसे देश की सेवा नहीं करते हैं?

How do they not serve the country?

4. तुम अपने भाई को क्यों नहीं चिढ़ाते हो?

Why do you not tease your brother?

5. तुम कब स्कूल नहीं जाते हो?

When do you not go to school?

6. रवि बांग्ला क्यों नहीं बोलता है?

Why does Ravi not speak Bangla?

7. रंगीला सुबह में कहां नहीं जाती है?

Where does Rangeela not go in the morning?

8. आकाश में तारे क्यों नहीं टिमटिमाते हैं?

Why do the stars not twinkle in the sky?

9. घोड़ा हल क्यों नहीं जोतता है?

Why does the horse not plow?

10. तुम्हारा भाई तुम्हारी मदद कब नहीं करता है?

When does your brother not help you?


Read Also :- 

अच्छी तरह से समझ में आ गया है तो कमेंट में जरूर बताइएगा इसमें कोई गलती हो वह भी बताइएगा।

Thanks for reading my post

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ