Tense की पहचान करें ।। how to identify tenses ।। Tense को कैसे पहचाने

 How to identify Tense/ Tense को कैसे पहचाने 

नमस्कार दोस्तों मैं मुकेश आप सभी का स्वागत करता हूं। दोस्तों आज मैं इस पोस्ट में टेंस का पहचान बताऊंगा कि किस टेंस का क्या पहचान है आखिर जो सेंटेंस दिया गया है वह किस टेंस का है। यही पहचान बताऊंगा तो आप सभी इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

How-to-identify-tenses

Tense तीन प्रकार के होते हैं। आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं Right.  Present Tense, Past Tense, Future Tense. तीनो चार प्रकार के होते हैं इसका मतलब है कि Tense के चार चार बेटे हैं समझें।

पहला Tense है Present Tense इसका पहला प्रकार यानी कि पहला बेटा का नाम है Present Indefinite Tense या Simple Present Tense तो देखिए इसका पहचान क्या होता है । तो इसका पहचान है जिस हिंदी क्रिया के अंत में ता है, ती है, ते है, इत्यादि लगा हो वह पहचान देगा Present Indefinite Tense या Simple Present Tense, समझे तो कुछ उदाहरण देख लीजिए।

1. मैं वीडियो बनाता हूं।

2. आप मेरा वीडियो देखते हो।

अब देखिए Present Tense का दुसरा प्रकार यानी कि दुसरा बेटा है नाम - वह है Present Continuous Tense, इसको दो और अलग नाम से जानते है। तो देखिए इसका दूसरा नाम - Present Imperfect Tense, और तीसरा नाम Present Progressive Tense नाम है। केवल नाम अलग - अलग है लेकिन काम एक ही है।

अब देखिए इसका पहचान तो इसका पहचान है - जिस हिंदी क्रिया के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं इत्यादि लगा हो वह Present Continuous Tense का पहचान देगा। कुछ उदाहरण से समझिए।

1. मैं वीडियो बना रहा हूं।

2. आप मेरा वीडियो देख रहे हो।

अब देखिए Present Tense का प्रकार यानी तीसरे बेटे का नाम तो तीसरे बेटे का नाम है - Present Perfect Tense इसका कोई अलग नाम नहीं है। तो देखिए इसका पहचान इसका पहचान है - जिस हिंदी क्रिया के अंत में चुका है चुकी है चुके हैं इत्यादि लगा हो वह Present Perfect Tense का पहचान देगा। उदाहरण के जरिए समझिए।

1. मैं वीडियो बना चुका हूं।

2. आप मेरा वीडियो देख चुके हो।

अब देखिए Present Tense का चौथा प्रकार यानी कि चौथा बेटा का नाम वह है। Present Perfect Continuous Tense इसका भी कोई अलग नाम नहीं है।


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ